Niyamawali

माँ बाईसी योग एवं आरोग्य सेवा संस्थान — नियमावली

रजि. -12/275.318/7
दिनांक - 23.02.2021

1. माँ बाईसी योग एवं आरोग्य सेवा संस्थान एक ट्रस्ट है और MBYASST इसके अन्तर्गत बनाया गया एक स्वयं सहायता समूह है जो एक-दूसरे के सहयोग पर आधारित है। माँ बाईसी योग एवं आरोग्य सेवा संस्थान की स्थापना को समाज में उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार की स्थापना के लिए किया गया। इसके विस्तार के लिए MBYASST समूह का निर्माण 15-08-2025 को किया गया। समस्त नियमों एवं शर्तों का पालन करते हुए 18 बर्ष से लेकर 55 वर्ष का, कोई भी भारतीय नागरिक इसका सदस्य हो सकता है। कोई पागल या दिवालिया व्यक्ति इसका सदस्य नहीं हो सकता है। सदय बनने के लिए www.mbyasst.com वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर 50 रुपए वार्षिक दान ट्रस्ट को करना होगा।

2. समूह के सदस्य को हर वर्ष ट्रस्ट को 50 रुपये का दान देना अनिवार्य है इसके लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। वैधानिक सदस्य बने रहने के लिए एक वर्ष पूरे होने के 15 दिन के अन्दर वार्षिक दान देकर रशीद का स्क्रीन शॉट अपलोड करना अनिवार्य है।

3. समूह की की समस्त सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप / टेलीग्राम ग्रुप / फेसबुक पेज से जुड़ कर सूचनाओं से उपडेट रहना होगा सूचना के अभाव में यदि आपके वैधानिकता पर कोई प्रभाव पड़ता है तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे ।

4. यदि समूह (ट्रस्ट) के किसी वैधानिक सदस्य की असामयिक दुःखद निधन हो जाता है तो समूह (MBYASST) से जुड़े शेष अन्य सभी सदस्य संस्थापक समूह द्वारा आह्वान पर नियमानुसार निर्धारित न्यूनतम धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे । आर्थिक सह‌योग भेजकर वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन डिटेल्स भरते हुए-सहयोग ट्रांजेक्शन रसीद अपलोड करना अनिवार्य है। वर्तमान में यह धनराशि प्रति सदस्य 50 रुपये निर्धारित किया जा रहा है। सदस्य संख्या में वृद्धि के अनुसार प्रति सदस्य यूनतम धनाराशि घटाने का अधिकार संस्थापक मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा।

5. समूह के समस्त सदस्यों की परिपक्वता अवधि 8 माह की होगी। परिपक्वता अवधि में जारी समस्त सहयोग करना अनिवार्य है। परिपक्वता अवधि माह से तात्पर्य यह है ग्रहण करता है और उसी वर्ष 30 अगस्त को रात 12 बजे से पहले उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके नामिनी को सहयोग प्राप्त नहीं होगा ।

6. वैधानिक सदस्यता के लिए परिपक्वता अवधि तक के समस्त सहयोग करना अनिवार्य है एवं परिपक्वता अवधि के बाद कुल 90% सहयोग करना अनिवार्य है। सदस्यता से लेकर मृत्यु तिथि तक 2 वर्ष से अधिक समयांतराल की स्थिति में मृत्यु की तिथि से 2 वर्ष पूर्व के बीच कुल सहयोग का 90% सहयोग होना चाहिए ।

7. MBYASST (ट्रस्ट) द्वारा सदस्यों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर 9936831733 जारी किया गया है जिसपर कॉल / व्हाट्सएप | मैसेज के माध्यम से जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सकता है एवं तकनीकी सहायता प्राप्त किया जा सकता है।

8. संस्थापक मंडल वैधानिकता या किसी भी प्रकार के मामलों में जहाँ उचित समझेंगे अपने स्तर से परीक्षण करने व निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। कोई भी सदस्य / नॉमिनी आर्थिक सहयोग प्राप्त करने हेतु कानूनी दावा नहीं कर सकेगा, बल्कि संस्थापक मण्डन द्वारा वैधानिकता के संबंध में लिए गए निर्णय के आधार पर नैतिक रूप से आर्थिक सहयोग कराने का प्रभारत किया जाएगा।